खजूर खाने के फायदे !!
भाग दौड़ भरी जिंदगी रोजाना थकान और कमजोरी होने का मुख्य कारण बनती जा रही है , हेल्दी जीवन शैली आज के दैनिक जीवन से दूरी बनाती जा रही है , मोटापा , पेट की खराबी , अपच , अदि होने का मुख्य कारण हमारे बदलते लाइफ स्टाइल और बदलते खाने की बजह है , आय दिन हम ऑफिस या घर में होने पर पिज़्ज़ा और बर्गेर सहित वे सब अनहेल्दी चीजे खाने लगे है जिसकी बजह से हमारे शरीर का पूरा सिस्टम ही गड़बड़ होने लगा है | जिसकी बजह से हमारा शरीर कमजोर होने के साथ साथ दूसरे रोगो से भी ग्रसित हो रहा है , ऐसे में हम एक ऐसे फल का सेवन करके अपने शरीर की कमजोरी और अन्य समस्याओ से बचा के रख सकते है |
एक हेल्दी जीवन जीना आज के समय की जरूरत बन गई है। फल और ताजा सब्जियां खाना, वर्कआउट करना, टाइम से सोना और टाइम से ही उठना हैल्दी शरीर के लिए अति आवश्यक हो गया है | इसके साथ ही एक पहल जिसका नाम खजूर है जिसका सेवन करके आप कई तरह के रोगो से बच सकते है |
खजूर क्या है , इसमें क्या क्या पाया जाता है -
यूं तो फ्रूट्स हर किसी को पंसद होते हैं, लेकिन बात जब खजूर की होती है, तो इसका प्राकृतिक मीठापन इसे और खास बनाता है। यही वजह है कि खजूर एक लोकप्रिय खाद्य पदार्थ है। खजूर को इंग्लिश में डेट्स तो अरबी में तवारीख और फ्रेंच में पामियर के नाम से जाना जाता है। खजूर को ताड़ यानी पाल्म ट्री की प्रजाति का माना गया है। इसका पेड़ काफी बड़ा होता है और पत्तियां भी करीब चार-छह मीटर लंबी होती हैं। इसका वैज्ञानिक नाम फीनिक्स डेक्टाइलीफेरा (Phoenix Dactylifera) है |
माना जाता है कि खजूर की खेती सबसे पहले इराक में शुरू हुई थी , जिसके बाद यह अरब और अन्य देशों में उगाया जाने लगा। सिर्फ फल ही नहीं, बल्कि इसके बीज भी बड़े काम के हैं। कई बार इसके बीजों को कॉफी बीन्स में मिलाया जाता है और इसका प्रयोग कॉफी के विकल्प के तौर पर किया जाता है। वहीं, इसका तेल कॉस्मेटिक और साबुन बनाने में भी इस्तेमाल होता है|
आपको बता दें कि ताजे खजूर अगस्त से दिसंबर तक ही मिलते हैं, लेकिन सूखे खजूर साल भर बाजार में उपलब्ध रहते हैं।
खजूर खाने के फायदे
१ . यह कब्ज की समस्या को रोकता है।
२. हार्ट हेल्थ में सुधार करता है।
३. हेल्दी कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद करता है।
४. हड्डियों के स्वास्थ्य में सुधार करता है।
५. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है।
६. पुरुष और महिला दोनों के लिए सेक्सुअल शक्ति बढ़ाता है।
७. ब्रेन स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
८. थकान (कमजोरी) से छुटकारा दिलाता है।
९. एनीमिया के लिए बेस्ट होता है।
१०. हेल्दी वजन बढ़ाने को बढ़ावा देता है।
११. बवासीर को रोकता है।
१२. सूजन को रोकता है।
१३. हेल्दी प्रेग्नेंसी को सपोर्ट करता है।
१४. आपकी त्वचा और बालों के लिए बेस्ट होता है।
खाने का सही समय क्या है ?
वैसे तो खजूर को किसी भी टाइम में खाया जा सकता है लेकिन सुबह खाली पेट रात का भिगोया हुआ खजूर खाने से ज्यादा लाभ उठाया जा सकता है | लेकिन अगर आपका मॉर्निंग में कुछ और खाने का रूटीन है तो आप इसे दोपहर में लंच करने के बाद मीठे के तौर पर भी ले सकते है , दरअसल खजूर खाने में अत्यधिक मीठा लगता है |
अगर आप अपनी बॉडी में वेट बढ़ाना चाहते है तो आप इसे रात को घी के साथ भी ले सकते है , ऐसा करने से आपका बजन तेजी से बढ़ सकता है |
खजूर कितनी मात्रा में खाना चाहिए ?
खजूर कमजोर पाचन क्रिया बाले इंसान को कम ही खाना चाहिए क्युकी इसे डायजेस्ट होने में टाइम लगता है इसलिए शुरू में इसे आप कम मात्र में यानी दो या तीन से ही शुरुआत करनी चाहिए , अगर पाचन सुचारु रूप से हो रहा है तो आप इसकी मात्रा बढ़ा सकते है | ध्यान रहे खजूर रात को भिगोके खाया जाए तो ज्यादा फायदेमंद साबित होता है |
फ्रेंड्स अब आप सोच रहे होंगे की हम हर बार भीगे हुए खजूर के लिए ही क्यों कह रहे है तो इसके पीछे का कारण टैनिन फायटिक एसिड है जो की खजूर को पानी में डाल कर रखने पर कम होजाता है जिससे इसके पचने में आसानी होती है और आपके डायजेसन सिस्टम पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है | इसलिए भीगे हुए खजूर का प्रभाव अधिक होता है | खजूर को रात को सोने से पहले पानी में डाल कर रखना चाहिए और सुबह तक आराम से खा सकते है |
खजूर बच्चो के शारीरिक और मानसिक बिकास में होता है मददगार -
खजूर बच्चों के स्वास्थ्य और इम्यून सिस्टम को बढ़ाने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है । कम वजन और कम हीमोग्लोबिन (आयरन) और कम रोग इम्यून सिस्टम वाले लोगों को प्रतिदिन एक मीठा खजूर का फल देना बहुत उपयोगी होता है। इसे 2-3 महीने के समय तक जारी रखा जा सकता है।
यहाँ पर ध्यान देने योग्य बात ये है की ज्यादातर लोग खजूर को अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह गर्म समझते है लेकिन इसकी तासीर बेहद ही ठंडी मानी जाती है इसलिए इसके खाने से शरीर में किसी तरह की गर्मी नहीं होती है ,
खजूर के नुकसान – Side Effects of Dates in Hindi
खजूर के गुण जानने के साथ ही इसका ज्यादा सेवन करना कैसे हानिकारिक हो सकता है, यह जानना भी जरूरी है। खजूर के फायदे तो आप ऊपर जान ही चुके हैं, तो चलिए अब जानते हैं इसको अधिक मात्रा में खाने से क्या नुकसान हो सकते हैं –
खजूर का अधिक सेवन आपके वजन को बढ़ा सकता है, क्योंकि 100 ग्राम खजूर में करीब 227 कैलोरी होती है।
खजूर ज्यादा खाने से हाइपरकलेमिया भी हो सकता है। ऐसा रक्त में पोटैशियम की मात्रा ज्यादा होने के कारण होता है और खजूर में पोटैशियम की मात्रा पर्याप्त होती है।
हाइपरकलेमिया में मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है और कई बार लकवा (paralysis) भी हो सकता है। इसलिए, ज्यादा खजूर खाने से बचें ।
शिशुओं के लिए खजूर थोड़ा हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह काफी मोटा और सख्त होता है। शिशु की आंतें पूरी तरह से विकसित नहीं होती हैं, इसलिए वो खजूर को आसानी से पचा नहीं पाते हैं। यह उनके गले में भी अटक सकता है।
इसलिए खजूर बेहद ही फायदेमंद और हेल्दी साबित होता है, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें। डाइट से जुड़े ऐसे ही और आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे |