सर्दियों में पेट की अच्छी सेहत के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
स्वस्थ शरीर के लिए अच्छे पाचन का होना बहुत जरूरी है हमें अपने
पेट का शरीर के अन्य अंगों की अपेक्षा ज्यादा
ध्यान रखना होता है क्योंकि पेट से ही अक्सर बहुत सी बीमारियां सीधे संबंधित होती हैं।
अगर हम अपने पेट की सेहत का अच्छे से ध्यान नहीं रखते हैं तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं।
आज की पोस्ट के माध्यम से हम आपको पेट की अच्छी सेहत के लिए कुछ
आसान टिप्स के बारे में बताएंगे जिनको आप हेल्दी
डाइजेस्टिव सिस्टम के लिए यूज कर सकते हो।
हमें अपने शरीर का ध्यान तापमान के अनुसार रखना होता है। गर्मियों
के लिए हमें विशेषज्ञ अलग सलाह देते हैं वहीं सर्दियों के लिए हमें अपने शरीर का ध्यान
अलग तरीके से रखना होता है। सर्दी की वजह से भी हमें शरीर में कुछ बदलाव देखने को मिलते
हैं जिसमें सबसे कॉमन पेट से संबंधित समस्याएं होती हैं।
पेट के अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारी आंत का स्वस्थ होना बहुत जरूरी
है हमारे आंत में बहुत से सूक्ष्मजीव पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए लाभदायक होते
हैं सर्दियों के कम तापमान के कारण हमारे शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है ।
मेटाबोलिज्म की धीमी दर हमारी पाचन क्रिया को प्रभावित करती है
जिससे आंत प्रभावित होती है इसलिए हमें अपने आंत के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए
और स्वस्थ पाचन क्रिया के लिए अपने आहार में कुछ पोषक तत्व को शामिल करना जरूरी है।
आंत के प्रभावित
होने से कौन सी समस्याएं हो सकती हैं?
खराब पाचन की वजह से आंत में सूजन, पेट फूलना ,बेचैनी और पेट में
दर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं अगर इनका समय रहते इलाज न किया जाए तो गंभीर
गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं
जैसे अल्सर, गैस्ट्रोओसोफेगल रिफ्लक्स (जीईआरडी), पित्ताशय से संबंधित समस्याएं हो
सकती हैं।
पेट को स्वस्थ
रखने के लिए आसान टिप्स
●
सर्दियों के मौसम में अपने पेट को स्वस्थ रखने के लिए हमें
अपने आहार में सर्दियों वाली सब्जियां जैसे कद्दू ,चुकंदर, गाजर, शकरकंद और शलजम आदि
का सेवन करना चाहिए ।
●
यह मौसमी सब्जियां विटामिन सी से भरपूर होती हैं। इनको खाने
से आपको मौसम से संबंधित बीमारियां नहीं होंगी और आपका इम्यूनिटी सिस्टम भी अच्छा रहेगा।
●
इसके अलावा भी आप सर्दियों की सब्जी जैसे सरसों का साग, पालक,
बथुआ ,चने और मेथी सेवन कर सकते हो। इन खाद्य पदार्थों को आप अपने खाने का हिस्सा बना
सकते हो। यह फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ हैं जो हमारी पाचन क्रिया को सुधारने में
मदद करते हैं।
●
फाइबर हमारी आंत के लिए बहुत ही अच्छा होता है इसके अलावा
फाइबर डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और हृदय से संबंधित बीमारी वाले लोगों के लिए भी लाभदायक होता है ।
●
अगर हम अपने आहार में फाइबर लेते हैं तो यह हमारी भूख को कंट्रोल
कर के वजन घटाने में भी सहायता करता है।
●
आयुर्वेदा के अनुसार आप पाचन क्रिया को स्वस्थ रखने के लिए
जड़ी बूटियों का इस्तेमाल भी कर सकते हो ।अदरक ,इलायची, लॉग और दालचीनी आदि कुछ जड़ी
बूटी और मसाले हैं जिन्हें आप पेट की सेहत के लिए इस्तेमाल कर सकते हो।
आप हमारे द्वारा बताए गए इन सिंपल टिप्स को फॉलो करके अपनी पेट
की सेहत को इंप्रूव कर सकते हो। धन्यवाद!